College Library

Related Links

पुस्तकालय सम्बन्धी नियम:

महाविद्यालय में लगभग 12000 पाठयपुस्तकंे/सन्दर्भ ग्रन्थ उपलब्ध हैं। महाविद्यालयीय पुस्तकालय से विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु विभिन्न पाठ्य पुस्तके दी जाती है। पुस्तकालय से पुस्तकों की प्राप्ति के लिए निम्नांकित नियमों का पालन छात्र/छात्राओं को अनिवार्य रूप से करना होगा:

  1. पुस्तकालय से प्रत्येक विद्यार्थी को एक समय में अधिकतम 03 पुस्तकें ही निर्गत होंगी।
  2. यदि कोई पुस्तक कट-फट जाये या खो जाय तो विद्यार्थी को पुस्तक का वर्तमान मूल्य अथवा नई पुस्तक
    पुस्तकालय में जमा करनी होगी।
  3. मूल्यवान, दुर्लभ, संरक्षित, सन्दर्भ पुस्तकें घर के लिए निर्गत नहीं की जायेंगी।
  4. पुस्तकालयाध्यक्ष/विभागाध्यक्ष द्वारा मॉंगे जाने पर विद्यार्थी को वापसी की निर्धारित तिथि से पूर्व ही पुस्तक
    लौटानी पड़ेगी।
  5. पुस्तकों को सुरक्षित दशा में रखने का उत्तरदायित्व छात्र/छात्रा का होगा। पुस्तक पर लिखने अथवा गन्दी
    किये जाने की दशा में भी विद्यार्थी को नई पुस्तक लौटानी होगी। इसलिए पुस्तक लेते समय छात्र को पुस्तक
    की भली-भॉंति जॉंच कर लेनी चाहिए।
  6. निर्गत की गई सभी पुस्तके छात्रों को परीक्षा आरम्भ होने से पूर्व लौटानी होंगी, अन्यथा विश्वविद्यालय परीक्षा में
    बैठने से रोका जा सकता है।